भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र को लेकर पुस्तकों का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को बीआरसी ज्ञानपुर में करीब दस हजार पुस्तकों को उतारा गया। इन किताबों को निर्धारित समय सीमा के अंदर संबंधित स्कूलों में भेज दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा संग सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास चल रहा है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बंटने के लिए मंगलवार को करीब दस हजार पुस्तकें शासन से आई हैं। इन पुस्तकों को ट्रक से उतारकर ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में सुरक्षित रखा जा रहा है। कक्षा छह की गणित विषय की 339 गड्डी, 350 गड्डी कक्षा छह विज्ञान भारती विषय, कक्षा छह 165 गड्डी समेत करीब दस हजार पुस्तकों को उतारा गया। निर्धारित समय सीमा के अंदर इन किताबों को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.