संभल, मार्च 25 -- बहजोई। जिले में सोमवार से शुरू हुई परिषदीय स्कूलों की मुख्य परीक्षा मजाक बनकर रह गई। बच्चे फर्नीचर व कक्ष के अभाव में साथ-साथ बैठे हुए थे। वह अव्यवस्थाओं के हवाले रहे परीक्षा के पहले दिन अपनी-अपनी कॉपियों पर प्रश्नों के उत्तर लिख रहे थे। प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर अपडेट करने का प्लान है। इस दिशा में तेजी से काम भी चल रहा है, लेकिन परिषदीय स्कूलों की मुख्य परीक्षा ने शासन के दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। इसका नतीजा सोमवार को परीक्षा के दौरान देखने को मिला। विकासखंड बहजोई के कंपोजिट विद्यालय बहजोई में एक कमरे में छात्र-छात्राएं आपस में एक-दूसरे से बात करते हुए अपनी उत्तरपुस्तिकाओं पर प्रश्नों के उत्तर लिख रहे थे। अधिकारियों का दावा है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.