मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जनपद में संचालित कुल 1208 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की द्वितीय सत्रीय कड़ी निगरानी में चल रहीं है। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रहीं है। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली 12.30 से 2.30 बजे तक हो रही है। मंगलवार को हिंदी और संस्कृति-उर्दू परीक्षा करायी गई। नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने भ्रमण कर जायजा लिया, तो वहीं खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। जनपद में 1208 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.30 लाख बच्चे नामांकित हैं। द्वितीय सत्रीय परीक्षा को लेकर एक हफ्ता पहले से ही तैयारी चल रही थी। परीक्षा बीते 24 जनवरी से ही शुरू है। 25 को रविवार ...