लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति व विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची जाएगी। महानिदेशालय में नौ अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक समीक्षा की जाएगी। हर दिन अलग-अलग मंडलों की समीक्षा होगी और विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शिथिलता बरत रहे शिक्षाधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नौ अक्तूबर को आजमगढ़ मंडल के जिलों की समीक्षा की जाएगी। 13 अक्तूबर को सहारनपुर, 14 अक्तूबर को वाराणसी, 15 अक्तूबर को मेरठ, 16 अक्तूबर को देवीपाटन, 17 अक्तूबर को आगरा, 27 अक्तूबर को अलीगढ़, 29 अक्तूबर को मुरादाबाद, 30 अक्तूबर को बस्ती और 31 अक्तूबर को अयोध्या मंडल के जिलों की समीक्षा की जाएगी। निर्माण कार्य, जर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.