संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों, जन सामान्य में जागरूकता लाने एवं वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सत्र की शुरुआत में मंगलवार से आगामी 15 अप्रैल तक बीआरसी व विद्यालय स्तर पर रैली व प्रभात फेरी आयोजित कराया जाना सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने ब्लाक के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए इस बात की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सत्र के प्रथम दिवस को विद्यालयों को फूल, पत्तियों, रंगोली, झंडियों और गुब्बारों आदि से सजाया जाए। विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली-चंदन का टीका लगाकर, पुष्प देकर, माला पहनाकर स्वागत किया जाए। उस दिन मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए रुचिकर व्यंजन यथा हलवा, खीर आदि बनाया जाए। गांव के सम्मानित लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.