प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार को आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां से पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया। मंगलवार को सपा कार्यकर्ता शहर के आंबेडकर चौराहे पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह और मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शिवबहादुर यादव के नेतृत्व में जुटे। सरकारी स्कूलों के विलय, रसोइयों की छंटनी, बच्चों के शिक्षा अधिकार को प्रभावित करने और प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैया अपनाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां से पैदल कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और मांगों से सम्बंधित राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कि...