जौनपुर, जनवरी 22 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बुधवार को सिरकोनी ब्लाक के कई विद्यालयों के 100 बच्चों ने वाराणसी के करखियांव स्थित बनास डेयरी का एक्सपोजर विजिट किया। भ्रमण के लिए जाते समय बस को खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बाकराबाद स्थित बीआरसी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजिट में गए बच्चों को डेयरी में पहुंचकर वहां बनने वाले उत्पादों जैसे मक्खन, दूध, दही, छाछ सहित अन्य को बनाने तथा उन्हें पैकिंग करने के मशीन आदि की जानकारी ली। बच्चों को वहां के अधिकारियों ने मशीनों की वीडियो के जरिए जानकारी दी। बच्चों ने विजिट के दौरान मिली जानकारी से उत्साहित दिखे। बच्चों के साथ विजिट में एआरपी धर्मेंद्र चौबे, विक्रांत जायसवाल, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, दिनेश सिंह, रईस खान, रतन यादव और शिक्षिका भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.