नई दिल्ली, मार्च 25 -- यूपी में योगी सरकार परिषदीय स्कूलों के बच्चों के समग्र विकास के लिए समर कैंप का आयोजन करेगी। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप के जरिए खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज से जुड़ सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 20 मई से 15 जून के बीच चुनिंदा विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, स्किल और नई-नई गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर समर कैंप सुबह के समय शुरू होंगे और डेढ़ घंटे तक चलेंगे। इस दौरान बच्चों के समग्र विकास के लिए आनंददायक और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा, जिसमें एनजीओ और स्नातक वालंटियर्स भी सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.