लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मिशन शक्ति के तहत परिषदीय प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1.39 लाख बालिकाओं को पुलिस थानों का भ्रमण कराया गया। शनिवार को प्रदेश भर में अभियान चलाकर छात्राओं को कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर स्कूलों की छात्राओं को उनके क्षेत्र के पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। एफआईआर दर्ज कराने, पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में उनहें जानकारी दी गई। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.