मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन बीएसए ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखा। प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं तथा कक्षा 6 से 8 तक बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, गृह शिल्प एवं कृषि विषयों की परीक्षाएं हुई। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा स्काउटिंग की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा एसआईआर प्रक्रिया के कारण आगे बढ़ाते हुए 10 दिसंबर से शुरू कराई गई। इसमें 951 विद्यालयों में परीक्षा हुई। दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान बीएसए संदीप कुमार ने निरीक्षण किया। प्राथमिक ...