बदायूं, अगस्त 31 -- टिटौली का प्राथमिक विद्यालय रसोइया और प्रधानाध्यापिका के बीच हुई मारपीट से अखाड़ा बन गया। स्कूल में मौजूद अन्य स्टाफ ने किसी तरह मुश्किल से दोनों को अलग किया। रसोइया की ओर से थाने में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने की तहरीर दी गई है। शनिवार की सुबह स्कूल के रसोईघर में स्कूली बच्चों के लिए एमडीएम की तैयारी चल रही थी। इस बीच स्कूल की प्रधानाध्यापिका मोहिनी सक्सेना और रसोइया राजबाला के बीच सब्जी में तेल के प्रयोग को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बताते हैं, कहासुनी के बीच आपस में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान स्कूल में पढ़ रहे बच्चे सहम गए। स्कूल में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को अलग किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका मोहिनी सक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.