आजमगढ़, फरवरी 15 -- जहानागंज,हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय मसीरवीर महुआ के छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर से रविवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए बस से रवाना हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण दल सबसे पहले रासेपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा, जहां बच्चों ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन किये। प्रधानाध्यापक शिवप्रकाश चौबे ने मंदिर के इतिहास एवं धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दी। इसके बाद भ्रमण दल बोगरिया स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा के स्थान पर पहुंचा। वहां के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इसके बाद मऊ जिले के वन देवी माता के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर बच्चों ने पूजन अर्चन किया। पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ बच्चों ने भ्रमण का आनंद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.