पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईटगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने कस्तूरबा विद्यालय में खाद्यान्न सामग्री का सत्यापन भी किया गया। कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा के तहत गृह शिल्प विषय की परीक्षा चल रही थी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पंजीकृत सौ छात्राओं में सौ छात्राएं परीक्षा देते पाई गई। कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को समय से नाश्ता आदि प्राप्त कराया गया मध्याहन भोजन बनता पाया गया। कस्तूरबा में नए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। ए...