बरेली, जनवरी 3 -- बरेली। प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों (पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर) में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से 31 जनवरी 2026 तक विद्यालय प्रबंधन समिति के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव व खेल उत्सव आयोजित किए जाएंगे। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गतिविधियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वार्षिकोत्सव के लिए प्रति विद्यालय 1200 रुपये तथा खेल उत्सव के लिए 300 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम की फोटो जियो टैग कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसका अधिकारियों द्वारा अनुश्रवण भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.