बरेली, दिसम्बर 11 -- जिले के 2486 परिषदीय विद्यालयों में 280496 विद्यार्थियों की बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा और छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक सभी विषयों की मौखिक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रश्नपत्र समय पर स्कूलों को उपलब्ध करा दिए थे। सीलबंद प्रश्नपत्र बीएसए की ओर से सभी विद्यालयों में भेजे गए। उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज ने की। नगर क्षेत्र में एसआईआर कार्य में बीएलओ व सुपरवाइजर क...