संभल, मार्च 27 -- इस समय परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बुधवार को परीक्षाएं शिक्षामित्रों के हवाले कर दी गईं जबकि प्रधानाध्यापक बैठक में भाग लेते रहे हैं। ऐसे में कुछ स्कूलों में अव्यवस्थाएं भी रहीं। परीक्षा के बीच बच्चे स्कूल परिसर में खेलते नजर आए। परिषदीय स्कूलों में बुधवार को कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। जिसमें जनपद में करीब 1,61,849 छात्र- छात्राएं शामिल हुए। पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन की सामाजिक विषय और कक्षा चार से आठवीं तक की गणित विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों की कला विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की मीटिंग के चलते कुछ स्कूलों में सहायक अध्यापक तो अधिकांश विद्यालयों में शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.