हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएँ आज से शांतिपूर्ण एवं सूचितापूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुईं। सभी विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं के पश्चात निर्धारित समयानुसार प्रथम प्रश्नपत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अधिकांश अध्यापक एसआईआर के कार्य में लगे हुए है। पिछले दिनों शासन स्तर से 10 दिसंबर से परीक्षा शुरु कराए जाने के दिशा निर्देश जारी किये गए। बुधवार से परिषदीय विद्यालयों में शातिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं का आगाज हुआ। इसके बावजूद परीक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पूर्व से ही सभी विद्यालयों में प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रधानाध्यापकों व शिक्...