बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का इस बार किताब के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विद्यालयों में सत्र आरंभ होने से पहले ही किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसके लिए तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा कक्षा चार के छात्रों को इस वर्ष एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। परिषदीय विद्यालयों में गत वर्ष सत्र शुरू होने के दो माह तक किताबें उपलब्ध होती थीं। कक्षा एक से लेकर तीन तक की किताबों का प्रकाशन न होने के कारण यह लेट लतीफी हुई थी। नए सत्र में इस प्रकार की गलती न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। नए सत्र में अप्रैल माह में ही किताबों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। कक्षा एक से आठ की नि:शुल्क किताबें बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी। चौ. चरण की किताब पढ़ेंगे बच्चे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा लिखित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.