अमरोहा, फरवरी 21 -- तहसील क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में सरकारी स्कूल परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के दो खंभे पूरी तरह जर्जर हो चुके है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि किसी भी दिन विद्युत पोल गिर सकते हैं। समस्या समाधान की गुहार लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिसर के ठीक ऊपर से एबी केबिल गुजर रही हैं जिसके दो पोल पूरी तरह झुक चुके हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इंचार्ज अध्यापक शराफत हुसैन ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित में सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक नए पोल नहीं लगाए गए हैं। शिक्षकों और बच्चों व अभिभावकों को हादसे का अंदेशा बना रहता है। शनिवार सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समस्या समाधान कराने के लिए आला अफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.