उन्नाव, अगस्त 18 -- उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा परिषद में कक्षा एक से आठ तक बच्चों की सत्र परीक्षा 18 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली अब 23 से 28 अगस्त तक होगी। बीएसए संगीता सिंह ने सभी बीईओ को सत्र परीक्षा व्यवस्थित व शुचिता पूर्ण ढंग से करवाए जाने के निर्देश दिए है। सत्र परीक्षा बच्चों को नए सत्र में जुलाई तक पूर्ण कराए गए मासिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक तथा संबंधित कक्षा शिक्षकों पर रहेगी। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। सफीपुर की बीइओ अनीता साह ने बताया परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय अध्यापक करेंगे। परिणाम अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर बताया जाएगा। जिससे वे अपने बच्चों की प्रगति से अवगत होकर उनके शैक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.