फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के परिषदीय पीएमश्री विद्यालयों में हर्बल-औषधीय गार्डन बनाए जाएंगे। गार्डन में मुख्य रूप से अश्वगंधा, तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, नीम, हरड़, आँवला, लेमनग्रास, पुदीना, शतावरी, सिट्रोनेला, गेंदा, हल्दी, अदरक, सहजन आदि पौधे लगाए जाएंगे। जिले में 13 परिषदीय पीएमश्री विद्यालय है। अभी सात विद्यालयों में हर्बल-औषधीय गार्डन बनाए जाएंगे। एक हर्बल गार्डन के लिए 30 हजार रुपए का बजट उपलब्ध कराया जाएगा। हर्बल औषधीय गार्डन के जरिए बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी दिए जाने का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय परिसर में ही हर्बल-औषधीय गार्डन के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता और स्वस्थ जीवन की दिशा में जागरूक किया जाएगा। विद्यालय परिसर में हर्बल गार्डन के लिए कम से कम 200...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.