देवरिया, फरवरी 2 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर गढ़ स्थित नवतप्पी इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विद्यालय के प्रबंधक बिशवेन्दू प्रताप राव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। विदाई समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्राओं के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र- छात्राओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत कर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। यह समारोह विदाई नहीं, बल्कि जीवन की एक नई यात्रा की शुरुआत है...