रामपुर, अप्रैल 11 -- यातायात नियमों का पालन न करना चालकों को न सिर्फ महंगा पड़ता है। बल्कि,वाहन चलाने से भी रोका जाता है। जिले में संभागीय परिवहन विभाग ने सात माह में 1310 लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इन वाहन चालकों के लाइसेंस को छह माह केलिए निरस्त किया गया है। सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियम निर्धारित हैं। इन्हें पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ने में परहेज नहीं करते हैं। लोगों ने वाहन चलाने के लिए लाइसेंस तो बनवा लिया। लेकिन, सड़कों पर तेज स्पीड, मोबाइल पर बात करते हुए और ओवरलोडिंग वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग ने शासन से सख्ती के बाद एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़ा गया। इस अभियान के तहत...