लखनऊ, फरवरी 22 -- छत के रास्ते घुसे चोरों ने एक किसान के मकान से लाखों रुपये का माल पार कर निकल गए। घटना के वक्त परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। रविवार सुबह घर की महिलाओं की आंख खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। हरिहरपुर गांव निवासी कृष्णपाल किसान है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह घर की महिलाओं की आंख खुली तो कमरे का सामान फैला हुआ था। कमरे में दो बक्सों का ताला तोड़कर दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और बक्से में रखे करीब 95 हजार रुपये नगद ले गए। किसान ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.