कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। परिवार से बिछड़े 12 वर्षीय किशोर को बुधवार को जीआरपी ने परिवार से मिला दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक लड़का अकेले घूम रहा था। पूछताछ पर उसने बताया कि वह रजानगर, औरैया के आशिक अली का बेटा अब्दुल रहमान उर्फ कोहिनूर है। परिवार के साथ कानपुर आया था लेकिन यहां बिछड़ गया। पिता से संपर्क करने के बाद अन्य परिजनों को भी थाने बुलाकर अब्दुल को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...