धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी धनबाद के हॉस्टल के बाथरूम में मृत पाए गए बीटेक थर्ड ईयर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र तन्मय प्रजापति के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शाम 5:20 बजे शव को लेकर इंदौर रवाना हो गए। आईआईटी धनबाद की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नशीला पदार्थ खाने से तन्मय की मृत्यु हुई है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताते चलें कि गुरुवार की सुबह आईआईटी धनबाद के एक्वामरीन हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र तन्मय बाथरूम में मृत मिला था। आईआईटी प्रबंधन से सूचना मिलने पर परिजन गुरुवार को ही इंदौर से धनबाद के लिए रवाना हुए। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे परिजन आईआईटी के मेन गेट पर पहुंचे। वहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.