विकासनगर, मार्च 26 -- विकासनगर, संवाददाता। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने का आरोप ग्राम विकास अधिकारी ने लगाया है। संबंधित ग्राम विकास अधिकारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम विकास अधिकारी शार्दूल सिंह ने बताया कि सहसपुर ब्लॉक के खुशहालपुर घमोला पंचायत में संचालित किसी जन सुविधा केंद्र संचालक ने फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की है, जिसमें फर्जी मोहर का प्रयोग भी किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी ने आशंका जताई कि फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल का उपयोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जा सकता है। जिससे भविष्य में बड़ा घोटाला किए जाने की आशंका भी बनी हुई है। उधर, सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.