बदायूं, जुलाई 21 -- सद्भावना मंच द्वारा रविवार को जगत में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी का शीर्षक पारिवारिक कलह कारण एवं निवारण था। सद्भावना मंच प्रमुख डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि हमें अपने परिवार में सद्भाव एवं उच्च नैतिकता परवान चढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने इब्राहीम और इस्माईल के किरदार को उदाहरण पेश किया। कहा सद्भावना मंच हिंदू-मुस्लिम एकता की एक मिसाल है। संचालन तैयब खान ने किया। डॉ. संजीदा आलम, अनिल भारद्वाज, चुन्नी लाल शर्मा, मुजाहिद अली, राम अवतार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.