गोरखपुर, फरवरी 15 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के अकोलही शिव मंदिर के पास शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक बिजली की एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही खोराबार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार चपवन गांव निवासी 24 वर्षीय सलीम शेख पुत्र जाहिर शेख का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर वह अकोलही स्थित शिव मंदिर के पास लगे एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन युवक को समझाने-बुझाने में जुट गए लेकिन वह शुरू में किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। घंटे ...