अलीगढ़, जून 25 -- परिवार मिलन में व्यापारियों ने जमकर मस्ती की फोटो.... अलीगढ़, संवाददाता। ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का मंगलवार को आगरा रोड स्थित एक रिर्साट में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे के गले मिलकर अभिवादन किया। बच्चों ने सभी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मनोरंजन के लिए कई प्रकार के गेम खेले गए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। डीजे पर बज रहे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फिल्मी गानों पर नृत्य का दौर चला। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिक्स संस ने कहा कि ऐसे आयोजन सामुदायिक बंधन को मजबूती देते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के 200 परिवारों ने वाटर पार्क में जल क्रीडा कर धमाल मचाया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.