शाहजहांपुर, मई 12 -- निगोही। राघवपुर-सिकन्दरपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना से नाराज विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच आरोपियों पर कार्यवाई की मांग की। थाना निगोही के राघवपुर-सिकन्दरपुर गांव निवासी श्यामविहारी ने बताया कि, दो दिन पूर्व रात आठ बजे गांव के कुछ लोग दरबाजे के सामने खड़े होकर गालिया दे रहे थे। विरोध किया,तो घर में घुस आए। मारपीट करने के साथ दरबाजा तोड़ दिया। प्रार्थनापत्र देने के बाद भी पुलिस ने जब कार्यवाई नही की,तो रविवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। एसओ को प्रार्थनापत्र देते हुए कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.