नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर के थोरा गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर परिवार के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थोरा गांव निवासी विजयपाल ने पुलिस में शिकायत दी कि वह शुक्रवार की शाम अपनी दुकान पर था। इसी दौरान गांव के ही राकेश, हिमांशु और कपिल पहुंचे और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। गांव के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों का कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...