नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर से दिल्ली की जामा मस्जिद जा रहे परिवार को रास्ते में रोक कर मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला किया। मारपीट में युवक को चोट आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के चौथाईया पट्टी मोहल्ले में रहने वाले सरताज ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने पिता और भाई के साथ दिल्ली जामा मस्जिद जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव के रहने वाले रिजवान उर्फ बाबर, आदिल, अनस और यूनुस ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। लोहे की रॉड और हथौड़े से भी वार किए। मारपीट में सरताज को काफी चोट आई। उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.