संभल, फरवरी 13 -- चंदौसी। परिवार न्यायालय परिसर से एक वाद की पत्रावली कथित रूप से उठाकर ले जाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला 10 फरवरी की दोपहर का बताया जा रहा है, जब न्यायालय में नियमित सुनवाई चल रही थी। परिवार न्यायालय चंदौसी में तैनात प्रस्तुतकार राजीव भटनागर ने बताया कि वाद संख्या 437/2022 (राजकुमारी बनाम राहुल), धारा 125 के अंतर्गत लंबित था। बीती 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:45 बजे सुनवाई के दौरान पक्षकार राहुल और एक महिला, जिसे उसकी मां बताया जा रहा है, न्यायालय की डायस से संबंधित पत्रावली उठाकर ले गए। घटना के समय न्यायालय में अर्दली जितेंद्र कुमार और वादिनी राजकुमारी मौजूद थीं। दोनों ने घटना देखी और तत्काल पीठासीन अधिकारी को सूचना दी। बताया गया कि करीब दो घंटे बाद राहुल और उसकी मां पुनः न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.