बलिया, दिसम्बर 18 -- बलिया, संवाददाता। शहर में ओवरब्रिज के नीचे स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में बने न्यायिक भवन से परिवार न्यायालय समेत पांच न्यायालय के वापस पुराने कोर्ट परिसर में जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी है। गुरुवार को सिविल और फौजदारी संगठन की ओर से अभिवादन समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को सम्मानित किया गया। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं ने कचहरी की हकीकत और परेशानियों से न्यायालय को ठीक-ठीक अवगत कराया। उसके चलते यह बदलाव हुआ है। बिना हकीकत की जानकारी के कोई कुछ पहल नहीं कर सकता। इससे पहले सिविल एवं फौजदारी संगठन की ओर से देवेंद्र कुमार दूबे व देवेंद्र नाथ मिश्र ने जिला जज को सम्मानित किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी पुनीत कुमार गुप्त, प्रथमकांत, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सरला दत्ता, रामकृपाल, गार्गी शर्मा, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.