पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डॉ. पंकज बिराजी ने परिवार नियोजन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण करेगा। जागरूकता रथ परिवार नियोजन के जनसंदेश को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। डॉक्टर ने बताया कि परिवार नियोजन से माता व बच्चे अधिक स्वस्थ होते हैं, क्योंकि इससे जोखिम वाले गर्भों की रोकथाम की जा सकती है। गर्भनिरोधक साधनों का इस्तेमाल अवांछित गर्भ के डर को रोकता है। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी को लेकर कई मिथक हैं। सही जानकारी प्राप्त कर इस मिथकों को तोड़ना चाहिए। नवदंपति को जानना जरूरी है कि पहली संतान विवाह के कितने दिनों बाद हो तथा दो संतानों के बीच तीन साल का अंतराल क्यों आवश्यक है। इसकी जानकारी हर दंपति को होनी चाहिए। पहले व दूसरे बच्चे में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.