भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर। पूरे जिले में मायागंज अस्पताल का प्रदर्शन परिवार नियोजन योजना में सबसे कमजोर है। पहले स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखा था। इसी क्रम में शनिवार को मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दूबे से डॉ. अजय कुमार ने मुलाकात की। जहां उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परिवार नियोजन योजना में प्रदर्शन में सुधार करें। साथ ही खराब प्रदर्शन के पीछे क्या कारण है। इसके बारे में स्पष्ट जानकारी दें। बता दें कि जनवरी माह में मायागंज अस्पताल में कुल 393 महिलाओं का प्रसव हुआ। लेकिन एक भी महिला को परिवार नियोजन के लिए उपलब्ध साधन के इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं किया जा सका। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान सकारात्मक बातचीत हुई है। उम्मीद है कि प्रदर्शन में सुधार होगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.