सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, स्वस्थ अंतराल व संतुलित परिवार के उद्देश्य से 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को इस बार विशेष रूप से पुरुषों की भागीदारी व सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित होगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जब परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी न रहकर पूरे परिवार का साझा निर्णय बनेगा, तभी इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। अभियान के दौरान पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.