मुंगेर, दिसम्बर 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक चलाए जा रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान सदर अस्पताल ने 41 नसबंदी व बंध्याकरण कर बेहतर उपलब्धि हासिल की है। पखवाड़ा के प्रथम सप्ताह में दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के योग्य दंपत्ति की सूची तैयार की गई। तत्पश्चात 28 नवम्बर से चलने वाले बंध्याकरण पखवाड़ा के दौरान 3 दिसम्बर तक 6 दिन में 41 नसबंदी व बंध्याकरण सदर अस्पताल में किया गया। जिसमें 38 महिलाओं का बंध्याकरण तथा 03 पुरूषों का नसबंदी सफलता पूर्वक किया गया। सर्जन चिकित्सक डा.बीएन सिंह, डा.नीतीश राज, महिला सर्जन डा. अर्चना, डा.स्वाति और डा.स्मृति द्वारा सदर अस्पताल में पुरूष नसबंदी व महिला बंध्याकरण किया जा रहा है। -- उत्प्रेरक व लाभार्थी को मिलता है प्रोत्साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.