मेरठ, नवम्बर 25 -- परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य सुधार में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मना रहा है। इसमें परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन में पहल पुरुषों को करनी चाहिए क्योंकि यह प्रक्रिया उनके लिए महिलाओं की तुलना में अधिक सरल और सुरक्षित है। जिले में वर्ष 2025-26 के लिए 294 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 73 पुरुष नसबंदी हो चुकी ह...