सीतापुर, मई 2 -- सीतापुर। परिवार नियोजन के प्रति महिलाओं का रूझान लगातार बढ़ रहा है। बीते तीन सालों के आंकड़े इसकी पुष्टि भी करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधनों की आमजन तक आसान हुई पहुंच को मानते हैं। परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों में पीपीआईयूसीडी (पोस्ट पार्टम इंट्रा यूटेराइन कंट्रासेप्टिव डिवाइस) पर महिलाएं विशेष भरोसा जता रही हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखने के लिए पीपीआईयूसीडी महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। इसे प्रसव के 48 घंटे के अंदर लगाया जाता है। वहीं जरूरत होने पर इसको आसानी से निकलवाया भी जा सकता है। अनचाहे गर्भ से लंबे समय तक मुक्ति चाहने वाली महिलाएं इसे बेहद पसंद करती हैं। परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रबंधक जाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.