बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- परिवार नियोजन के लिए योग्य दंपतियों को दें उचित परामर्श परामर्श कौशल को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 8 बैच में 240 लोगों को दी जाएगी गुणवत्तापूर्ण परामर्श सेवा देने की जानकारी फोटो : सदर ट्रेनिंग : सदर अस्पताल में शनिवार को परामर्श कौशल विकास को बेहतर बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल परिवान नियोजन सलाहकार उज्ज्वल कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्पताल न सिफ इलाज का केंद्र है, बल्कि यहां आए लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक भी किया जाना चाहिए। पहले अस्पताल सिर्फ रोगियों तक ही सीमित थे। अब इसके माध्यम से टीकाकरण से लोकर खोजी अभियान, परिवार नियोजन से लेकर ऑपरेशन तक की भी व्यवस्था है। ऐसे में इलाज कराने आए रोगियों के लिए परामर्श बहुत ही जरूरी है। बहुत सी बीम...