मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। परिवार नियोजन के लिए बिहार में प्रखंड स्तर पर योजना नहीं बन रही है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आयी है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। विभाग ने जिलों को भेजे निर्देश में कहा है कि परिवार नियोजन की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी है कि प्रखंडों में परिवार नियोजन की योजना नहीं बन रही है। परिवार नियोजन के लिए एक महीने पहले अग्रिम योजना तैयार की जानी है। रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर के 16 प्रखंड में 10 में ही परिवार नियोजन की अग्रिम योजना बनायी गई। रिपोर्ट के मुताबिक सूबे के 534 प्रखंडों में 514 में परिवार नियोजन के लिए योजना बनी, जबकि 271 प्रखंडों में परिवार नियोजन के लिए अग्रिम योजना नहीं बनायी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...