फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह। जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी अस्पताल नूंह में परिवार नियोजन योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रसव के समय सुरक्षित परिवार नियोजन उपाय अपनाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि कोई महिला प्रसव के दौरान तांबे का गर्भनिरोधक उपकरण अथवा प्रसव उपरांत गर्भनिरोधक उपकरण को अपनाती है, तो संबंधित महिला को तीन सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वहीं इस प्रक्रिया के लिए प्रेरित करने वाले प्रेरक को एक सौ पचास रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के उपाय अनचाहे गर्भधारण को रोकने में सहायक होते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.