सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- शिवहर। स्वास्थ्य विभाग के पुरुष नसबंदी पखवारा को लेकर शनिवार को तरियानी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अटकौनी में परिवार नियोजन का कैंप का आयोजन हुआ। भूमि जीविका संकुल संघ के माध्यम से आयोजित कैम्प में कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी रवि कुमार ने सभी महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई साधन के बारे में जानकारी दी। भ्रम एवं भ्रांति से बचने की सलाह दी। बताया गया कि यह पखवारा 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। आशा और जीविका दीदी घर-घर जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों के लिए प्रेरित कर रही है। जीविका के साथ मिलकर काम करने से शिवहर जिला राज्य स्तर पर परिवार नियोजन के रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है। जो कि अबतक का सर्वश्रेष्ठ है। जीविका से सी. एल.एफ.ऐंकर पर्सन राजीव रंजन ने बताया कि सीएम एवं सीएनआरपी समूह की मह...