औरंगाबाद, फरवरी 24 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ कुमार अश्विनी, जीविका के संतोष कुमार तथा बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दंपति पखवाड़ा 23 फरवरी से 5 मार्च तक तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, पिरामल संस्था के जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...