देवघर, जनवरी 19 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 43 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दूरदराज गांवों से पहुंची महिलाओं का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जियाउल हक, डॉ. गुड़ाकेस आदि डॉक्टरों की टीम द्वारा महिलाओं का बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया। इसको लेकर एक दिन पूर्व से ही महिला चिकित्सकों द्वारा सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। मौके पर सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने बताया कि सरकार का स्लोगन हम दो,हमारे दो और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बंध्याकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिनका दो बच्चा हो चुका है, वे परिवार नियोजन कराने के लिए बंध्याकरण अवश्य कराएं व अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.