सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सोमवार रात गांव सादपुर में बेखौफ चोर नींद में सो रहे परिवार का घर खंगाल कर लाखों रुपये आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस नें घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है। गांव सादपुर निवासी अमित त्यागी पुत्र बिजेंद्र सोमवार रात अपने परिवार के साथ सोया था। इसी दौरान चोर उसके घर में घुस गए। घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण व 84 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। परिजनों को घटना का सुबह पता चला जब वह नींद से जागे और कमरे में सामान बिखरा पाया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित अमित ने बताया किअलमारी मे रखा लाखों रुपये का एक सोने का सेट, छह अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, एक चैन, मंगलसूत्र व 31 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.