विकासनगर, नवम्बर 4 -- विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती ने चोरों ने बंद घर को खंगाल कर वहां से लाखों रुपये के सोने और आर्टिफिशियल जेवर चोरी कर लिए। तहरीर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बृजमोहन डंग, निवासी मुस्लिम बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दो नवंबर को शाम को छह बजे अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में रुड़की गई थे। रात करीब एक बजे वह वापस आ गए थे और सो गए थे। लेकिन सुबह देखा तो घर की आलमारी खुली हुई थी। चेक किया तो आलमारी से सोने के दो कड़े, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी डायमंड टॉप्स और एक महंगी हाथ की घड़ी गायब थी। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बताया कि अज्ञात ...