मथुरा, फरवरी 23 -- सदर बाजारक क्षेत्र में अशोक विहार कालोनी स्थित स्वास्तिक सत्संग भवन में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिन्दुओं से संगठित होने का आह्वान किया गया। रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में का शुभारंभ भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता दीनदयाल धाम गौशाला सचिव विनीत कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता बाहरी चुनौतियों के साथ आतंरिक चुनौतियों से निपटने की भी है। ऐसे में अपने परिवार को संस्कारवान बनाना बहुत आवश्यक है। देवांशु महाराज ने कहा कि आज हम गीता को तो मानते हैं, लेकिन गीता की नहीं मानते। हमें किसी भी स्थिति में धर्म को नहीं छोड़ना है। डा़ भारती चौधरी ने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों का उसी तरह पालन-पोषण करना चाहिए, जो उनके लिए उचित हो। माता पिता को बच्चों की जिद के आगे कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। अति...